US एजेंट को रोका, तीखी बहस, कई बार 'भिड़े', ट्रंप के दौरे में दिखी चीनी सुरक्षाकर्मियों की 'दबंगई', Video

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2026, 09:57 AM IST

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़ा विवाद ट्रंप एवं जिनपिंग की द्विपक्षीय एवं शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के दौरान हुआ। यहां कथित रूप से कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे व्हाइट हाउस के स्टॉफ को एक तरह से धकियाते हुए चीनी पत्रकार आगे बढ़ गए।

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दोरे पर हैं। 14 मई को उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। वे टेंपल ऑफ हेवन गए और कई अन्य कार्यक्रमों में शरीक हुए। ट्रंप के इस दौरे में कई मौके ऐसे भी जहां यूएस एजेंट और पत्रकारों की चीन के सुरक्षाकर्मियों एवं पत्रकारों के साथ 'भिड़ंत' और नोकझोंक हो गई। दरअसल, इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए चीन ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रखी है। गुरुवार को दोनों राष्ट्रपति जहां मिले वहां प्रोटोकॉल इतना कड़ा था कि इससे अमेरिकी रिपोर्टरों एवं एजेंटों को भारी असुविधा हुई।

Trump xi meetring

चीन के दौरे पर हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस हुई

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक बड़ा विवाद ट्रंप एवं जिनपिंग की द्विपक्षीय एवं शिष्टमंडल स्तर की बातचीत के दौरान हुआ। यहां कथित रूप से कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे व्हाइट हाउस के स्टॉफ को एक तरह से धकियाते हुए चीनी पत्रकार आगे बढ़ गए। इस बर्ताव से अमेरिकी दल बुरी तरह से हिल गया। हालांकि किसी को चोट नहीं लोगी। यहीं नहीं तनाव उस समय और बढ़ गया जब बीजिंग के टेम्पल ऑफ हेवन परिसर में चीनी अधिकारियों ने हथियार रखने की वजह से अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट को सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश देने से रोक दिया। राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम के लिए यह सामान्य प्रोटोकॉल माना जाता है। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस हुई। अमेरिकी अधिकारी एजेंट के बिना आगे बढ़ने को तैयार नहीं थे, जबकि चीनी पक्ष हथियार जमा कराने पर अड़ा रहा।

End of Feed