सऊदी अरब पर हूतियों के हमले से मचा हड़कंप, 73 नागरिक घायल; गठबंधन ने दी कड़े सैन्य जवाब की चेतावनी

यमन में हालिया हिंसा को 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम के बाद सबसे गंभीर सैन्य बढ़ोतरी में से एक माना जा रहा है। यमन में संघर्ष की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब हूतियों ने सना पर कब्जा कर लिया था।

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के ताजा हमलों के बाद तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। हूतियों ने सऊदी क्षेत्र में नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत 73 लोग घायल हुए हैं। हमलों के बाद यमन में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसे गंभीर उकसावे की कार्रवाई बताते हुए हूतियों के खिलाफ कड़े सैन्य कदम उठाने की चेतावनी दी है।

Houthi rebels

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के खिलाफ ऐलान

गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि हूती मिलिशिया की हालिया गतिविधियां सऊदी अरब की संप्रभुता, नागरिकों और देश की राष्ट्रीय संपत्तियों के लिए सीधा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि इन हमलों से हूतियों का आक्रामक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया एक बार फिर सामने आया है।

End of Feed