Iran War Updates: ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एम्बेसी को बनाया ड्रोन हमले का निशाना, ट्रंप ने दी पलटवार की धमकी ​

इजराइल और अमेरिका ने सोमवार को ईरान पर भारी बमबारी की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अभियान संभवतः कई हफ्तों तक चलेगा। तेहरान और उसके सहयोगियों ने पूरे क्षेत्र में जवाबी हमले किए, जिसमें इजराइल और खाड़ी देशों के भीतर कई ठिकानों को निशाना बनाया गया...

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले लगातार जारी है, वहीं ईरान उन अरब देशों को निशाना बना रहा है जहां अमेरिका के सैन्य अड्डे हैं। इनमें सऊदी अरब, कुवैत, यूएई, कतर, बहरीन जैसे देश शामिल हैं। सऊदी अरब ने मंगलवार सुबह कहा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे सीमित गोलीबारी और मामूली नुकसान हुआ। तत्काल और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर पर हमला हुआ

Iran attacks saudi arabia

ईरान का अरब देशों पर हमला

था।

ट्रंप ने दी पलटवार की धमकी

वहीं, इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी कार्रवाई की बात कही है। ट्रंप ने कहा, आपको बहुत जल्द पता चल जाएगा कि सऊदी अरब में हमारे दूतावास पर हुए हमले की क्या प्रतिक्रिया होगी।

End of Feed