ईरान ने ऐसे ही नहीं किया सऊदी अरब पर हमला, असल कारण युद्ध के महीनों बाद आया सामने, सच्चाई जो छुपाई गई

Iran Saudi Arabia War Update: सऊदी अरब ने भी सीधे तौर पर ईरान पर हमला किया है, यह पहली बार है कि इस तरह की जानकारी सामने आई है, जहां ईरान और सऊदी के बीच तनाव बढ़ गया था।

Iran War News: हमें ये ही पता है कि अमेरिका के सऊदी अरब जैसे मिडिल ईस्ट के देशों में ठिकाने हैं तो इसलिए ईरान ने इन देशों पर हमला किया। ईरान के इन हमलों का सऊदी व UAE ने कोई प्रतिकार नहीं किया, कोई सामने से अटैक ईरान के अंदर नहीं किया गया, ये बाद गलत है। अब जो रिपोर्ट सामने आई है, वह हैरान कर देने वाली है। एक रिपोर्ट में दो पश्चिमी अधिकारियों और दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सऊदी अरब की वायु सेना ने मार्च के आखिर में ईरान पर कई, स्ट्राइक कीं, लेकिन इसका प्रचार नहीं किया। ये स्ट्राइक ईरान युद्ध के दौरान देश पर हुए हमलों के बदले में की गई थीं।

ईरान ने ऐसे ही नहीं किया सऊदी अरब पर हमला, असल कारण युद्ध के महीनों बाद आया सामने, सच्चाई जो छुपाई गई

ईरान ने ऐसे ही नहीं किया सऊदी अरब पर हमला, असल कारण युद्ध के महीनों बाद आया सामने, सच्चाई जो छुपाई गई

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है जब सऊदी अरब ने सीधे तौर पर ईरान पर हमला किया है, यह इस बात का संकेत है कि रियाद अपनी रक्षा करने में कितना साहसी होता जा रहा है। दो पश्चिमी अधिकारियों ने बताया कि सऊदी वायु सेना द्वारा किए गए ये हमले मार्च के आखिर में हुए थे। उनमें से एक ने बस इतना कहा कि ये 'जैसे को तैसा वाली स्ट्राइक थीं, जो तब की गई थीं जब सऊदी अरब पर हमला हुआ था।' हालांकि, रॉयटर्स ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि हमले के खास लक्ष्य क्या थे।

End of Feed