'एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति... ', पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, भारत के बारे में कही यह बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 11:10 PM IST

Vladimir Putin praises PM Modi: पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। यह बयान जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है।

Vladimir Putin praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। पुतिन ने पीएम मोदी को एक बुद्धिमान व्यक्ति बताया है और कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत काफी प्रगति कर रहा है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए व्लादिमीर पुतिन का वीडियो रूसी मीडिया आरटी की ओर से जारी किया गया है।

Vladimir Putin-PM Modi

व्लादिमीर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ (फाइल फोटो)

आरटी न्यूज प्लेटफॉर्म द्वारा साझा किए गए एक वीडियो के अनुसार, पुतिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है। इस दौरान उन्होंने वित्तीय सुरक्षा और साइबरक्राइम के क्षेत्र में भारत के साथ आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई है।

End of Feed