भारत से इम्प्रेस हुए पुतिन, रूस पहुंच बांधे तारीफों के पुल; कहा- वहां रहते हैं 1.5 बिलियन लोग और फिर भी...

रूसी राष्ट्रपति अक्सर भारत की संभावनाओं और उसके नागरिकों की प्रशंसा करते रहे हैं, पहले भारतीयों को 'प्रतिभाशाली' और 'प्रेरित' बता चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने भारत से रूस पहुंचकर भारत की सांस्कृति की तारीफ की है। वे कुछ दिन पहले ही भारत आए थे और दो दिन तक का उनका दौरा रहा था।

Putin on India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता से प्रभावित हैं। अपनी हाल की यात्रा को याद करते हुए उन्होंने भारत की तारीफ की। राष्ट्रीय एकता पर बोलते हुए, राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को 'विविधता में एकता' के एक शक्तिशाली उदाहरण के रूप में बताया और कहा कि यह एक ऐसी विशेषता है जो देश के वैश्विक मंच पर निरंतर उदय के लिए आवश्यक है।

putin modi (1)

भारत से इम्प्रेस हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन

अपने संबोधन के दौरान, रूसी नेता ने भारत की विशाल जनसंख्या पर प्रकाश डाला। साथ ही तारीफ में भारत की भाषाई परिदृश्य को लेकर महत्वपूर्ण बात बताई। पुतिन ने कहा, 'वहां लगभग 1.5 अरब लोग रहते हैं और सभी हिंदी नहीं बोलते हैं, शायद 500-600 मिलियन, और बाकी अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। अक्सर वे एक-दूसरे को नहीं समझते हैं। इसलिए, यह एकता और विविधता या बल्कि विविधता में एकता, कुछ ऐसा है जिसे हमें अपनाना चाहिए।'

End of Feed