Russian Plane Missing: चीन की सीमा के पास गायब हुए रूसी विमान का मिला मलबा, लगभग 49 यात्रियों की मौत

Russian Plane Missing: रूस के सुदूर पूर्व में 49 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। क्षेत्रीय गर्वनर के मुताबिक, रूसी एएन-24 यात्री विमान से हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) का अचानक संपर्क टूट गया। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का "जलता हुआ मलबा" मिला है।

Russian Plane Missing: Russian Plane Missing: रूस के सुदूर पूर्व में 49 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। क्षेत्रीय गर्वनर के मुताबिक, रूसी एएन-24 यात्री विमान से हवाई यातायात नियंत्रकों (ATC) का अचानक संपर्क टूट गया। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का "जलता हुआ मलबा" मिला है।

An-24 Russian Plane

An-24 रूसी विमान हो गया लापता

क्या है पूरा मामला?

रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि साइबेरिया स्थित एयरलाइन अंगारा द्वारा संचालित एएन-24 विमान चीन की सीमा से लगे टिंडा शहर के अपने गंतव्य के पास पहुंचते समय रडार से गायब हो गया था जिसके बाद विमान का जलता हुआ मलबा मिला है। रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने आपातकालीन सेवाओं के अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि घटनास्थल के शुरुआती हवाई निरीक्षण से पता चला है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में मौसम की स्थिति खराब थी।

End of Feed