जेलेंस्की को जिसका था डर, पुतिन ने वही कर दिया; सीज फायर की बात कह रूस ने यूक्रेन पर बरसाए मिसाइल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 08:59 PM IST

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर संघर्ष विराम का आदेश दिया था। कई ईसाई समूह, जिनमें रूस और यूक्रेन में रहने वाले भी शामिल हैं, 6 और 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं। इसी को लेकर यह युद्धविराम घोषित किया गया था।

Russia Ukraine War: रूस ने सीजफायर की घोषणा करने के कुछ घंटों के अंदर ही यूक्रेन पर अपने मिसाइलों से हमला बोला है। शुक्रवार को रूसी हमलों ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से को हिला दिया। कहा जा रहा है कि रूस का सीजफायर की घोषणा करना, शायद यूक्रेन को उलझाने के लिए था।

russia missile attack

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से किया हमला (फोटो- एपी)

यूक्रेन का दावा

यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने खेरसॉन में एक दमकल केंद्र पर हमला कर अपने ही संघर्ष विराम को तोड़ा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने कहा कि रूस का युद्धविराम एक "सनकी धोखा" था।

End of Feed