Black Sea में भारतीयों को ले जा रहे जहाज पर रूसी ड्रोन हमला! कैप्टन की मौत, 11 क्रू सदस्यों को बचाया गया

Black Sea में भारतीयों और अजरबैजान के लोगों को ले जा रहे जहाज पर रूसी ड्रोन हमले की खबर है। इस हमले में कैप्टन की मौत हो गई। वहीं तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाकर 11 क्रू सदस्यों को बचाया गया।

रूस और यूक्रेन के बीच बीते चार साल से जंग जारी है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को दावा किया कि काला सागर में तुर्किये के स्वामित्व वाले एक नागरिक मालवाहक जहाज पर दो रूसी ड्रोन ने हमला किया। हमले के बाद जहाज में आग लग गई। जहाज पर भारतीय और अजरबैजान के नागरिक सवार थे। जेलेंस्की के मुताबिक, हमले में जहाज के कैप्टन की मौत हो गई, जबकि 11 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया।

Black Sea Ship Attack

ब्लैक सी में जहाज पर हमला। (Representational Photo/Reuters)

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जहाज तुर्किये का था और वह तटस्थ जल क्षेत्र में मक्का लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि जहाज पर अजरबैजान और भारत के नागरिक भी मौजूद थे। एक अन्य व्यक्ति का पता अभी नहीं चल पाया है।

End of Feed