सीजफायर खत्म होते ही एक-दूसरे पर टूट पड़े रूस-यूक्रेन! जेलेंस्की बोले- लगातार बेशर्मी से हमले कर रहा रूस

Russia Ukraine War: रूस ने बुधवार को ड्रोन के जरिए यूक्रेन के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस लगातार हमले कर रहा है और वह यह सब बेशर्मी से कर रहा है।

Russia Ukraine War: रूस ने बुधवार को ड्रोन के जरिए यूक्रेन के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाया। इससे पहले मिसाइलों के हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रूस लगातार हमले कर रहा है और वह यह सब बेशर्मी से कर रहा है। जानबूझकर हमारे रेलवे ढांचे और हमारे शहरों में नागरिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।''

Russia-Ukraine

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल फोटो)

जेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप

जेलेंस्की के अनुसार, रात भर हमलों में मध्य नीप्रो और उत्तरपूर्वी खारकीव क्षेत्रों में यूक्रेन के आवासीय और रेलवे बुनियादी ढांचे, दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह बुनियादी ढांचे और मध्य पोल्तावा क्षेत्र में ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिन भर में 14 क्षेत्रों पर हमले हुए।

End of Feed