शांति प्रस्ताव के साथ क्रेमलिन पहुंचे ट्रंप के दूतों से मिले पुतिन, कहा- रूस-यूक्रेन स्थिति बेहद जटिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने यूक्रेन की स्थिति को जटिल बताते हुए ट्रंप के शांति प्रयासों की सराहना की।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी चार साल से अधिक लंबे युद्ध को समाप्त कराने के लिए अमेरिका के कूटनीतिक प्रयास एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुश्नर ने शनिवार को मास्को स्थित क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के हालात को 'कठिन और जटिल' करार दिया, लेकिन साथ ही युद्ध रोकने के लिए ट्रंप द्वारा जारी शांति प्रयासों की खुलकर सराहना की।

trump envoys steve witkoff jared kushner kremlin

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की नई पहल

क्रेमलिन में 3 घंटे चली वार्ता, ट्रंप के प्रयासों की तारीफ

मास्को पहुंचने पर विटकॉफ और कुश्नर का स्वागत रूसी निवेश दूत किरिल दिमित्रीव और विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने किया। इसके बाद दोनों अमेरिकी प्रतिनिधि क्रेमलिन पहुंचे।बैठक की शुरुआत में पुतिन ने अमेरिकी दूतों से कहा, कि जिस स्थिति को आज हम सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, वह निसंदेह बहुत कठिन है। लेकिन वार्ता शुरू करने से पहले, मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि आप अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मेरी ओर से शुभकामनाएं और आभार व्यक्त करें। वह जानते हैं कि परिस्थितियां बेहद कठिन हैं, फिर भी वह शांति प्रक्रिया में योगदान देने के अपने प्रयासों को रोक नहीं रहे हैं।

End of Feed