Russia Ukraine War: यूक्रेन के हाथ से निकला एक और शहर, रूस ने सोलेदर पर किया कब्जा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2023, 07:30 PM IST

Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेदर पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है। दोनेत्स्क उन चार क्षेत्रों में से एक है जिन्हें मॉस्को ने सितंबर में रूस में मिला लिया था। वहीं यूक्रेन का दावा है कि शहर में लड़ाई जारी है।

Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कई झटकों के बाद सोलेदर पर कब्जा रूस के लिए एक ‘दुर्लभ जीत’ की तरह है, जिससे रूसी सेना का मनोबल बढ़ेगा।

russia ukraine war update

रूस ने यूक्रेन के इस शहर पर किया कब्जा (फोटो- एपी)

रूस का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष का केंद्र सोलेदर पर अब रूस का कब्जा है। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेदर पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है। दोनेत्स्क उन चार क्षेत्रों में से एक है जिन्हें मॉस्को ने सितंबर में रूस में मिला लिया था।

End of Feed