Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत, रूसी सेना में जबरन किए गए थे भर्ती

रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत हो गई है। मारे गए दोनों भारतीय रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए थे। भारत ने इस मामले को रूस के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया है।

Russia-Ukraine War: भारत ने कहा कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल में रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए हैं, जिससे ऐसी मौतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने रूस के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी की मांग की है। इसने एक बयान में कहा कि भारत ने मांग की है कि ‘रूसी सेना द्वारा भारतीय नागरिकों की किसी भी और भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।’

Russia-Ukraine War

रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत

रूस में रोजगार तलाशते समय बरते सावधानी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘हमें यह बताते हुए खेद है कि रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए दो भारतीय नागरिक हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में मारे गए हैं।’ इसने कहा कि ‘हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मॉस्को में हमारे दूतावास ने रूसी अधिकारियों पर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजने का दबाव बनाया है।’ भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना हमारे नागरिकों की भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। हम भारतीय नागरिकों से रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं।

End of Feed