दुनिया

Russia Ukraine War: ' उस दिन हम यूक्रेन पर हमला करना बंद कर देंगे जब...', क्या रूस के इस 1 शर्त को मानेंगे जेलेंस्की?

रूस ने यूक्रेन राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। रूस ने जानकारी दी है कि अगर, यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव होते हैं तो मतदान के दिन वहां कोई हवाई हमले नहीं होंगे। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गैलुजिन (Mikhail Galuzin) ने रूसी समाचार एजेंसी टास (TASS) से बातचीत में यह बात कही। गैलुजिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि रूस में चुनाव होनी चाहिए।

Image

रूस ने कहा कि यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव के दिन नहीं करेंगे हमले।

Photo : AP

Ukraine President Election: यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई है। 2022 से यूक्रेन के राष्ट्रपति पद पर मौजूद वोलोडिमिर जेलेंस्की पर 'सत्ता से चिपके' रहने का आरोप कई बार लग चुका है।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें चुनाव कराने में कोई आपत्ति नहीं, लेकिन युद्ध के बीच वोटिंग कराने के लिए सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, और कानून तीनों की गारंटी चाहिए। जेलेंस्की ने ऐलान किया कि यूक्रेन तीन महीने में चुनाव कराने को तैयार है, लेकिन अगर पश्चिमी साझेदार सुरक्षा दे दें तभी संभव हो सकेगा।

इसी बीच रूस ने यूक्रेन राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। रूस ने जानकारी दी है कि अगर, यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव होते हैं तो मतदान के दिन वहां कोई हवाई हमले नहीं होंगे। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गैलुजिन (Mikhail Galuzin) ने रूसी समाचार एजेंसी टास (TASS) से बातचीत में यह बात कही। गैलुजिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि रूस में चुनाव होनी चाहिए।

हम यूक्रेन की तरह बर्ताव नहीं करेंगे: रूसी उप विदेश मंत्री

गैलुजिन ने मार्च 2024 में रूस में हुए राष्ट्रपति चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी मतदान केंद्र युद्ध क्षेत्र के नजदीक खोले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने फ्रंटलाइन इलाकों में चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए ड्रोन हमलों और तोड़फोड़ का सहारा लिया, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। हालांकि, रूस, यूक्रेन की तरह व्यवहार नहीं करेगा और यूक्रेन के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करने देगा, बशर्ते यूक्रेन शासन यह लोकतांत्रिक कदम उठाए।”

जेलेंस्की की शर्त: पहले सीजफायर हो

हाल ही में जेलेंस्की ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा कि अगर रूस युद्धविराम (सीजफायर) के लिए राजी होता है तो यूक्रेन चुनाव कराने को तैयार है। जेलेंस्की ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि वे रूस पर सीजफायर के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने कहा,“हमें सीजफायर चाहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप यह कर सकते हैं। संसद कानून में बदलाव करेगी और फिर हम चुनाव की ओर बढ़ेंगे।”

जिनेवा में त्रिपक्षीय बैठक

इस बीच, यूक्रेन-रूस और अमेरिका के बीच 17-18 फरवरी को जिनेवा में त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में युद्धविराम और संभावित चुनावों के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article