Russia Ukraine war: बखमुट-मरियांका में छिड़ा भीषण संग्राम, एक दूसरे के ठिकानों पर बारूद बरसा रहे रूस और यूक्रेन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 10:22 AM IST

Russia Ukraine war : यूक्रेन के जेपोरिजिया से जबरदस्त धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं। रूसी एयरफोर्स ने मिसाइल से यूक्रेनी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ध्वस्त कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रूसी सैनिकों ने देर रात KH-29 मिसाइलें दागी और जेपोरिजिया के मालिनोव्का इलाकों को तबाह कर दिया।

Russia Ukraine war : यूक्रेन युद्ध में ड्रोन सबसे कारगर हथियार साबित हो रहे हैं। यूक्रेन को बखमुट में बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूस MLRS रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यूक्रेनी ड्रोन के जरिए रूस के ठिकानों को पिन प्वाइंट टारगेट किया जा रहा है। पहले ड्रोन से रूसी सेना की सटीक लोकेशन ट्रेस की जाती है और फिर आर्टिलरी गन की मदद से ताबड़तोड़ बम बरसाए जाते हैं।

russia ukraine war

रूस और यूक्रेन में भीषण लड़ाई जारी है।

बखमुट में घमासान युद्ध

बखमुट में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान युद्ध हो रहा है। आमने-सामने की लड़ाई में दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेनी डिफेंस लाइन पर रूस की सेना ने मशीनगनों से ताबड़तोड़ हमला किया। इन हमलों में यूक्रेन के कई सैनिकों की मौत हो गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रूस के सैनिक यूक्रेनी सैनिकों के हथियार और बाकी सामान लेकर जा रहे हैं।

End of Feed