क्या ईरान युद्ध में पुतिन ने फेंका पासा? अमेरिका से कहा यूक्रेन को मदद बंद करो, मैं तेहरान से समर्थन ले लूंगा: रिपोर्ट

Iran War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव ने पिछले हफ्ते मियामी में हुई एक बैठक में अपने अमेरिकी समकक्षों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को यह प्रस्ताव दिया कि वह यूक्रेन की मदद करना बंद करे।

Russia-America News: क्या जंग में अपना फायदा देख रहा है रूस? एक रिपोर्ट सामने आई है, जो हैरान करती है। खबरों के मुताबिक, रूस ने अमेरिका से कहा कि वह यूक्रेन को मदद करना बंद कर दें, इसके बदले में वह तेहरान को दिया जा रहा सपोर्ट वापस ले लेगा। हालांकि, अमेरिका ने रूस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इस प्रस्ताव के तहत, अगर वॉशिंगटन यूक्रेन के साथ अपनी खुफिया जानकारी साझा करने वाली डील खत्म करने पर राजी हो जाता, तो रूस ईरान के साथ लोकेशन डेटा साझा करना बंद कर देता।

ईरान युद्ध में पुतिन ने फेंका पासा, अमेरिका से कहा यूक्रेन को मदद बंद करो, मैं तेहरान से समर्थन ले लूंगा

ईरान युद्ध में पुतिन ने फेंका पासा, अमेरिका से कहा यूक्रेन को मदद बंद करो, मैं तेहरान से समर्थन ले लूंगा

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट में फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से कहा गया, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव ने पिछले हफ्ते मियामी में हुई एक बैठक के दौरान अपने अमेरिकी समकक्षों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के सामने यह प्रस्ताव रखा था। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं है, जिसकी पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत भी नहीं करता है।

End of Feed