'देशों को व्यापारिक साझेदार चुनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता...' रूस ने भारत के खिलाफ ट्रंप की धमकी पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

Russia on Trump: क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि 'देशों को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करना गैरकानूनी है।'

Russia on US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को रूसी तेल खरीदने के कारण संशोधित टैरिफ की चेतावनी देने के एक दिन बाद, रूस ने मंगलवार को कहा कि मास्को के खिलाफ ऐसी धमकियां गैरकानूनी हैं। अमेरिका की हालिया धमकी के बारे में बोलते हुए, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, 'देशों को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करने की कोशिश गैरकानूनी है।'

Russia on US Tariff

रूस ने कहा कि मास्को के खिलाफ ऐसी धमकियाँ गैरकानूनी हैं (फाइल फोटो:PTI)

पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि देशों को अपने व्यापारिक साझेदार चुनने का अधिकार है, और ऐसी धमकियां नहीं दी जा सकतीं। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने आगे कहा कि रूस के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ इस तरह के दबाव को 'धमकी' के रूप में समझा जाएगा।

End of Feed