शांति वार्ता भी नहीं आई काम! ड्रोन हमले के बाद अब रूस का चार सीमावर्ती गांवों पर कब्जा; कीव कर रहा अनोखा दावा

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में चार सीमावर्ती गांवों पर कब्जा कर लिया है। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने तीन साल में पहली बार प्रत्यक्ष वार्ता के लिए इस महीने की शुरुआत में तुर्किए में मुलाकात की थी। बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली ही एकमात्र ठोस परिणाम रहा है, लेकिन वार्ता से कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है।

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में चार सीमावर्ती गांवों पर कब्जा कर लिया है। एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सीमा पर एक 'बफर जोन' स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

Russia-Ukraine War

रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहा युद्ध

इस बीच, हाल के दिनों में रूसी बमबारी अभियान रातों-रात धीमा पड़ गया, क्योंकि बहुत कम रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के छोटे कस्बों और शहरों को निशाना बनाया। युद्ध विराम सुनिश्चित करने और शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में कई महीनों से किए जा रहे गहन प्रयासों के बावजूद रूस की ओर से हमलों को रोकने का कोई संकेत नहीं दिया जा रहा है।

End of Feed