Moscow Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, अब तक 60 की मौत...इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 07:42 AM IST

Moscow Concert Hall Terror Attack: रूस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। इस हमले में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आतंकी अब तक हॉल के अंदर मौजूद हैं और सुरक्षाबलों से मुठभेड़ जारी है।

Moscow Concert Hall Terror Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां सेना की वर्दी पहने पांच बंदूकधारियों ने कॉन्सर्ट हॉल में मौजूद लोगों को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने यहां अंधाधुंध फायरिंग की। बाद में यहां विस्फोट की आवाजें भी सुनाई दीं। इस घटना में अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हमले में 145 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Moscow Concert Hall Terror Attack

मॉस्को में आतंकी हमला

रूस की शीर्ष जांच एजेंसी इसे आतंकी हमला मानकर चल रही हैं। उधर, रॉयटर्स ने अमाक एजेंसी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला तब हुआ है, जब रूस में हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से जीत हासिल की है।

End of Feed