रूस के Mission Moon पर संकट के बादल! चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले लूना- 25 को करना पड़ा इमरजेंसी का सामना

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 20, 2023, 10:44 AM IST

Chandrayaan 3 and Luna 25: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले की कक्षा में लूना-25 को स्थानांतरिक करने के लिए थ्रस्टर चलाया गया था। हालांकि, इसी दौरान कोई तकनीकी खराबी आई, जिसने इसके थ्रस्टर को ऑन करने की अनुमति नहीं दी। वैज्ञानिक फिलहाल इस समस्या का हल नहीं ढूंढ पाए हैं।

Chandrayaan 3 and Luna 25: भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) और रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों चंद्र मिशनों के बीच चांद पर उतरने की होड़ लगी हुई है। अभी तक खबर थी कि रूस का लूना-25, भारत के चंद्रयान-3 से पहले सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। हालांकि, अब यह सॉफ्ट लैंडिंग सवालों के घेरे में है।

Luna-25

रूस के चंद्र मिशन लूना-25 में आई तकनीकी समस्या

दरअसल, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने बताया है कि लूना-25 को चंद्रमा की कक्षा में इमरजेंसी का सामना करना पड़ रहा है। ऑर्बिट बदलते वक्त उसमें तकनीकी खराबी आई है। वैज्ञानिकों की टीम फिलहाल तकनीकी खराबी को दूर नहीं कर पाई है और समस्या का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है।

End of Feed