'रूस नए प्रतिबंधों का सामना करने को पूरी तरह से तैयार...', ट्रंप की चेतावनी पर बोले विदेश मंत्री लावरोव

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "हमारे विरुद्ध घोषित प्रतिबंधों की संख्या पहले ही काफी ज्यादा है। हम उनका सामना कर रहे हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम (संभावित अमेरिकी प्रतिबंधों का) सामना कर लेंगे।"

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को तवज्जो नहीं देते हुए मंगलवार को कहा कि मॉस्को नए प्रतिबंधों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि रूस पहले से ही ‘अभूतपूर्व प्रतिबंधों’ का सामना कर रहा है। उन्होंने किसी भी नए प्रतिबंध से निपटने की देश की क्षमता पर भरोसा जताया।

Russian Foreign Minister Lavrov

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (फाइल फोटो: PTI)

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर रूस 50 दिन के भीतर यूक्रेन मामले में अमेरिका के साथ समझौता करने में विफल रहता है, तो वह रूस और उसके व्यापारिक साझेदारों पर लगभग 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाएंगे।

End of Feed