एलन मस्क के स्टारलिंक को मार गिराएंगे पुतिन? NATO के खुफिया एजेंसी को शक- हथियार बना रहा रूस

नाटो के दो देशों की खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि रूस, एलन मस्क की स्टारलिंक उपग्रह प्रणाली को निशाना बनाने के लिए नया “जोन-इफेक्ट” हथियार विकसित कर रहा है, जो कक्षा में धातु कण फैलाकर कई उपग्रहों को निष्क्रिय कर सकता है।

नाटो के दो सदस्य देशों की खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि रूस, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक उपग्रह नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए एक खतरनाक और नया हथियार विकसित कर रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम के पीछे रूस का उद्देश्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में पश्चिमी देशों की बढ़त को चुनौती देना है, जिसने यूक्रेन को युद्ध के दौरान बड़ी तकनीकी मदद दी है।

starlink .

स्टारलिंक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाता हुआ फाल्कन 9 रॉकेट (फोटो-@SpaceX)

End of Feed