Tsunami Alert: रूस-जापान तक सुनामी की तबाही, बज रहे सायरन, उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें; दहशत में लोग
चिली ने सुनामी की चेतावनी उच्चतम स्तर तक बढ़ाई
चिली ने जोरदार भूकंप के बाद बुधवार तड़के अपने प्रशांत तट के अधिकांश हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया। चिली की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ने कहा कि वह तटीय क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। शिक्षा मंत्रालय ने तटीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में कक्षाएं रद्द कर दी हैं। रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण जापान, अमेरिका के हवाई और प्रशांत महासागर में सुनामी की लहरें उठीं। हालांकि, सुनामी के कारण अभी तक कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है।रूस में सुनामी की चेतावनी रद्द
Russian authorities on Kamchatka peninsula and Kuril islands cancel tsunami warning but say some risk of waves remains, reports AP
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2025
रूस से जापान तक भूकंप के चलते कई लोग घायल
रूसी प्राधिकारियों ने बताया कि कामचटका प्रायद्वीप पर आए भूकंप के कारण कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने कोई संख्या नहीं बताई। जापान में कम से कम एक व्यक्ति घायल हुआ है। कामचटका में 10 से 13 फुट ऊंची, जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में लगभग 2.8 फुट, अलास्का के अल्यूशियन द्वीप समूह में ज्वार के स्तर से 1.4 फुट तक ऊंची लहरी उठीं। हवाई और ओरेगन ने निवासियों को संभावित नुकसान की चेतावनी दी है।हवाई और जापान में संभले हालात; घटाई गई सुनामी की चेतावनी
हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनियों को घटाकर एडवाइजरी कर दिया गया है। बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्व में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया।रूस में आए भूकंप से भारत को कोई खतरा नहीं
भारतीय सुनामी पूर्व चेतावनी केंद्र (आईटीईडब्ल्यूसी) ने बुधवार को कहा कि रूस के कामचटका के पूर्वी तट पर आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद भारतीय तट पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है। केंद्र ने सुबह जारी एक बुलेटिन में कहा, "पूर्व-निर्धारित परिदृश्य माडल के आधार पर, भारत के लिए कोई खतरा नहीं है।"सुनामी पर सामने आया ट्रंप का बयान, बोले- खतरे में जापान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनामी अलर्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलास्का और अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान खतरे में है। इस दौरान उन्होंने लोगों से मजबूत और सुरक्षित रहने की अपील की।उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें, दहशत में लोग
रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई और अमेरिका के अलास्का एवं हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश जारी किए गए। इस दौरान 16 फीट ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और सायरन बजने लगे।ये हैं अब तक के 10 सबसे बड़े भूकंप
आज यानी बुधवार तड़के रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में 8.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई। भूकंप का केंद्र रूस के कमचटका प्रायद्वीप में था, जहां आसपास के इलाकों में काफी नुकसान की खबर है। इस भूकंप के चलते प्रशांत महासागर में सुनामी की ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। जानकारों का कहना है कि इस भूकंप के चलते प्रशांत महासागर में 3 मीटर या उससे भी अधिक ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं। रूस के पूर्वी छोर पर आया यह भूकंप संयुक्त रूप से दुनिया का अब तक का छठा सबसे बड़ा भूकंप है। चलिए जानते हैं दुनिया में आए अब तक के 10 सबसे भीषण भूकंपों के बारे में। यह भूकंप कब और कहां आए? इन भूकंपों से कितना नुकसान हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबरकैलिफोर्निया में 10 फीट ऊंची आ सकती है सुनामी
रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद अमेरिका के प्रशांत तट एंव हवाई सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तरी हवाई द्वीप के कुछ तटवर्ती इलाकों में 10 फीट ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका जताई जा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक होनूलोलू के मेयर ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और हवाई के गवर्नर ने लोगों से तटवर्ती इलाकों को तुरंत छोड़ने के लिए कहा है। गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि 'सुनामी की लहर एक बीच से नहीं टकराएगी बल्कि यह पूरे द्वीप को अपने आगोश में ले लगी।' यहां पढ़ें पूरी खबररूस में भूकंप सुनामी लाइव अपडेट: इस वीडियो से समझिये आखिर कैसे आती है सुनामी
रूस में भूकंप सुनामी लाइव अपडेट: रूस में भूकंप के बाद 44 देशों पर मंडराया सुनामी का खतरा
रूस में भूकंप सुनामी लाइव अपडेट: रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर भूकंप आने के बाद कई देशों में सुनामी का खतरा पैदा हो गया है। कई देशों में तो सुनामी की लहरों तटों से टकरा चुकी है। रूस में आए भूकंप के बाद इक्वाडोर, रूस, उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, हवाई, जापान, जार्विस द्वीप, जॉन्सटन एटोल, किरिबाती, मिडवे द्वीप, पाल्मायरा द्वीप, पेरू, समोआ, सोलोमन द्वीप अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, चूक, कोलंबिया, कुक द्वीप, अल सल्वाडोर, फिजी, ग्वाटेमाला, हाउलैंड और बेकर द्वीप, इंडोनेशिया, केर्माडेक द्वीप, कोसरे, मार्शल द्वीप, मैक्सिको, नौरू, न्यू कैलेडोनिया, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, निउए, उत्तरी मारियाना द्वीप, पलाउ, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, पिटकेर्न द्वीप, पोहनपेई, ताइवान, टोकेलाऊ, टोंगा, तुवालु, वानुअतु, वेक द्वीप, वालिस और फ्यूटुना, अमेरिकी समोआ, याप ब्रुनेई, चीन, उत्तर कोरिया (डीपीआरके), मलेशिया, दक्षिण कोरिया (रिपब्लिक ऑफ कोरिया), वियतनाम पर सुनामी का खतरा है।कब, क्यों और कैसे आती है सुनामी
रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। इस विनाशकारी झटके के बाद रूस, जापान और प्रशांत महासागर के द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस विनाशकारी झटके के बाद रूस, जापान और प्रशांत महासागर के द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबरजापान के इशिनोमाकी बंदरगाह पर उठी 50 CM ऊंची सुनामी लहरें
Japan Meteorological Agency says a tsunami of 50 centimeters was detected at the Ishinomaki port, the highest detected so far with 16 other locations reporting a tsunami as high as 40 cm as the waves moved south along the Pacific coast.
— The Associated Press (@AP) July 30, 2025
Follow AP's live updates.…
जापान में सुनामी की छोटी लहरों का पहुंचना शुरू
रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप की वदह से उत्तरी प्रशांत में सुनामी की लहरें उठ रही हैं। सुनामी के लिए अमेरिका के अलास्का और हवाई से लेकर न्यूजलैंड तक चेतावनी जारी की गई है। सुनामी की सबसे ज्यादा चिंता जापान और रूस व चीन के पूर्वी तट पर है। यहां पढ़ें पूरी खबरसैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी की
सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी के खतरे पर नजर रख रहा है । परामर्श में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुनामी के खतरे के दौरान जारी निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है।सुनामी के खतरे से जापान में अफरा-तफरी, लहरों से बचने के लिए छत पर चढ़े लोग
रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे को देखते हुए जापान, रूस, चीन, अमेरिका सहित कई देश हाई अलर्ट पर हैं। खासकर उत्तरी प्रशांत सागर के तटवर्ती इलाके में सुनामी आने का अंदेशा जताया जा रहा है। अमेरिका के अलास्का एवं हवाई और न्यूजीलैंड के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है। होनूलूलू में सुनाई के सायरन बजाए गए हैं और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक देश के उत्तरी द्वीप होकैडो के दक्षिणी तटवर्ती इलाके में स्थित टोकाची में 40 सेंटीमीटर सुनामी की लहर देखी गई। यहां पढ़ें पूरी खबरअमेरिका के पश्चिमी तट, अलास्का और हवाई के कुछ हिस्सों में भी सुनामी की चेतावनी जारी
BREAKING: A magnitude 8.7 earthquake triggers tsunami alert for Japan and tsunami warnings for portions of the U.S. West Coast, Alaska and Hawaii. https://t.co/XUy3UUUBVq
— The Associated Press (@AP) July 30, 2025
रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के बड़े उत्तरी द्वीप होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में आई सुनामी
BREAKING: A tsunami hits coastal areas of Russia’s Kuril Islands and Japan’s large northern island of Hokkaido after an 8.7-magnitude earthquake early Wednesday. https://t.co/COiwW7jj4H
— The Associated Press (@AP) July 30, 2025
Russia Earthquake Tsunami Live News: हवाई में सुनामी अलर्ट के चलते रेसक्यू ऑपरेशन शुरू
हवाई के बिग आइलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित होटलों ने सुनामी चेतावनी के बीच अपने मेहमानों की आपात निकासी शुरू कर दी है। कैलुआ बे स्थित ‘कोर्टयार्ड किंग कामेहामेहा’स कोना बीच होटल’ ने सभी मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए होटल बंद कर दिया है।Russia Earthquake Tsunami Live News: सुनामी का खतरा बढ़ा, हवाई से कैलिफोर्निया तक हाई अलर्ट
रूस के पूर्वी तट पर आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया और हवाई में सुनामी चेतावनी लागू कर दी गई है। कैलिफोर्निया के केप मेंडोसीनो से ओरेगन सीमा तक के तटीय इलाकों में 2 से 5 फीट ऊंची लहरें आने की संभावना है।Russia Earthquake Tsunami Live News: चीन के लिए सुनामी चेतावनी जारी
चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के सुनामी चेतावनी केंद्र ने गुरुवार को देश के पूर्वी तटीय इलाकों शंघाई और झेजियांग प्रांतों के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है। चेतावनी में अनुमान लगाया गया है कि इन क्षेत्रों में 0.3 से 1 मीटर (1 से 3 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं।Russia Earthquake Tsunami Live News: अमेरिका के कई हिस्सों पर सुनामी का खतरा
रूस के कमचटका प्रायद्वीप में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद इलाके में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। रूस से लेकर अमेरिका तक इसकी चेतावनी जारी की गई है। सुनामी के खतरे को देखते हुए कैलिफोर्निया स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी तटीय राज्यों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से सवाधान एवं सतर्क रहने के लिए कहा है।Russia Earthquake Tsunami Live News: रूस के सुदूर पूर्व में 8.8 तीव्रता का भूकंप
रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई और अमेरिका के अलास्का एवं हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई।एक नहीं, दो बार मौत को चकमा देकर बाहर निकले मोजतबा खामेनेई! कैसे चुने गए सुप्रीम नेता? सामने आई पूरी सच्चाई
दुनिया में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, लाहौर में अजरबैजान की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तोड़ दिया भरोसा
'क्या आप अमेरिकी हथियार खरीदेंगे?', जब ट्रंप ने शी जिनपिंग से पूछा सवाल, चीनी राजदूत ने किए कई अहम खुलासे
इजराइली पीएम नेतन्याहू ने गुप्त रूप से किया UAE का दौरा, अबू धाबी में क्राउन प्रिंस से की मुलाकात!
बहस, विवाद फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी... अमेरिका के डेट्रॉयट में स्ट्रिप क्लब में फायरिंग, 3 की मौत, 4 लोग घायल
© 2026 Times Horizon Private Limited
