'पोक्रोवस्क शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा रूस', जेलेंस्की का दावा- मॉस्को ने 1.7 लाख सैनिक किए तैनात

Russia Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र में लगभग 1,70,000 सैनिकों को तैनात किया है, जहां वे युद्धक्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए पोक्रोवस्क शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि कुछ रूसी टुकड़ियां शहर में घुसपैठ कर चुकी हैं, लेकिन जोर देकर कहा कि यूक्रेनी रक्षक उन्हें खदेड़ रहे हैं।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस ने उनके देश के पूर्वी डोनेत्स्क क्षेत्र में लगभग 1,70,000 सैनिकों को तैनात किया है, जहां वे युद्धक्षेत्र में जीत हासिल करने के लिए पोक्रोवस्क शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘पोक्रोवस्क में स्थिति कठिन है।’’ साथ ही, उन्होंने रूस के उन हालिया दावों को खारिज कर दिया कि एक साल से ज़्यादा की लड़ाई के बाद तबाह हुए शहर की घेराबंदी की गई है।

Zelenskyy

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल फोटो साभार: AP)

'रूसी सैनिकों को खदेड़ रहे यूक्रेनी रक्षक'

जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि कुछ रूसी टुकड़ियां शहर में घुसपैठ कर चुकी हैं, लेकिन जोर देकर कहा कि यूक्रेनी रक्षक उन्हें खदेड़ रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘पोक्रोवस्क में रूसी हैं।’’ रूस द्वारा अपने पड़ोसी पर व्यापक आक्रमण शुरू करने के लगभग चार वर्षों के दौरान हुई पिछली घेराबंदी में, यूक्रेन ने सैनिकों के नुकसान से बचने के लिए कुछ स्थानों से अपनी सेना हटा ली है। रूस की बड़ी सेना के सामने यूक्रेनी सेनाएं बेहद कम संख्या में हैं।

End of Feed