'1971 का बदला...' हाफिज सईद के संगठन JUD ने कहा, 'शेख हसीना को बांग्लादेश से बाहर निकालने में हमारा हाथ'

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से जुड़े जमात-उद-दावा के नेता सैफुल्लाह कसूरी और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित मुजम्मिल हाशमी ने हाल ही में अपने भाषणों के दौरान ये टिप्पणियां कीं।

मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JUD) के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि पिछले साल बांग्लादेश में हुए बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों में उनके संगठन की भूमिका थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा।

Sheikh Hasina news

प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

जमात-उद-दावा के नेताओं सैफुल्लाह कसूरी और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित मुजम्मिल हाशमी ने अपने उग्र भाषणों के दौरान ये दावे किए।

End of Feed