भारत में इजरायल के नए राजदूत होंगे रूवेन अजार, राजनयिक मामलों का है अच्छा-खासा अनुभव

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 18, 2023, 01:49 PM IST

Reuven Azar: अजार 2014 से 2018 तक वाशिंगटन में इजरायल दूतावास में उप राजदूत भी रह चुके हैं। उन्होंने फलस्तीनी प्राधिकरण के साथ सहयोग और बातचीत के विभिन्न पहलुओं पर भी काम किया और साथ ही फलस्तीनी मुद्दों पर अनुसंधान भी किया है।

Reuven Azar: इजरायल की सरकार ने रूवेन अजार को भारत में नए राजदूत के रूप में नियुक्त करने की रविवार को मंजूरी दे दी। इजरायल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अजार (56) श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी काम करेंगे। उनके साथ ही इजरायल सरकार ने विदेशों में स्थित दूतावासों में 21 नए राजनयिकों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है जो जल्द ही पदभार संभालेंगे।

Reuven Azar

अभी रोमानिया में इजरायल के राजदूत हैं अजार।

अभी रोमानिया में हैं अजार

विदेश मंत्री अली कोहेन ने नए राजनयिकों को बधाई देते हुए कहा कि वे ‘इजरायल और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे, उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे और इजरायल सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को मजबूत करेंगे।’आधिकारिक सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, अजार अभी रोमानिया में इजरायल के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि वह नयी दिल्ली में प्रभार कब संभालेंगे।

End of Feed