'नहीं, बिल्कुल नहीं', अमेरिका के साथ सीजफायर की संभावना से ईरान का इनकार, कहा- हम 5 साल तक जंग...

Iran US Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान बातचीत करना चाहता है।

Iran US Conflict: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि तेहरान बातचीत करना चाहता है। ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करना चाहता और जरूरत पड़ने पर युद्ध को पांच साल तक भी जारी रखने के लिए तैयार है।

Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

'ईरान के पास बातचीत की कोई वजह नहीं'

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में इलाही ने कहा कि यह युद्ध अमेरिका ने शुरू किया है और ईरान के पास उनसे बातचीत करने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी दो बार बातचीत के दौरान अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा, ''नहीं। बिल्कुल नहीं। ईरान इस समय उनके साथ बातचीत करना बिल्कुल नहीं चाहता, क्योंकि इस युद्ध की शुरुआत उन्होंने ही की थी।''

End of Feed