दमिश्क में लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी महिला पत्रकार, तभी एक के बाद एक धमाके, देखें-Video

वीडियो राजधानी दमिश्क का है जिसमें धमाके की आवाज सुनकर वहां लाइव प्रसारण कर रही एक महिला रिपोर्टर काफी डर जाती है और चीखते हुए महिला रिपोर्टर अपने और अपनी टीम के लिए सुरक्षित जगह की तलाश करते हुए दिखती है। इसी दौरान दमिश्क में कई धमाकों और इजरायल फाइटर प्लेन के गुजरने की आवाज भी सुनाई देती है।

Israel strike in Damascus : इजरायल ने बुधवार को सीरिया की राजधानी में कई जगह बड़े हमले किए। इन हमलों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। इजरायल का कहना है कि उसने ये हमले सीरियाई सरकार की सेना के खिलाफ और अरब विद्रोही गुट के समर्थन में की हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई और कम से कम 34 लोग घायल हुए। इन हमलों के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें इजरायली हमलों में इमारतों को निशाना बनते देखा जा सकता है।

damascus

इजरायली धमाकों से दहला दमिश्क। तस्वीर-Twitter

विस्फोट की आवाज सुन डरी महिला रिपोर्टर

एक ऐसा ही वीडियो राजधानी दमिश्क का भी है जिसमें धमाके की आवाज सुनकर वहां लाइव प्रसारण कर रही एक महिला रिपोर्टर काफी डर जाती है और चीखते हुए महिला रिपोर्टर अपने और अपनी टीम के लिए सुरक्षित जगह की तलाश करते हुए दिखती है। इसी दौरान दमिश्क में कई धमाकों और इजरायल फाइटर प्लेन के गुजरने की आवाज भी सुनाई देती है। इजरायल का कहना है कि उसने अपनी अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए ये हमले किए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह इस्लामी आतंकवादियों को अपनी सीमा से दूर रखना चाहता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि इजरायल ने अपने हवाई हमले में रक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया।

End of Feed