एक रेप (Rape) पीड़िता के लिए इससे विभत्स क्या हो सकता है कि जिसने उसके साथ रेप किया, उसी से उसकी शादी करा दी जाए। पाकिस्तान (Pakistan) में बलात्कार के एक मामले में जिसे रेप के लिए सजा होनी चाहिए थी, जेल में सड़ना चाहिए था, फांसी पर लटका देना चाहिए था, वो अब शादी करके उसी लड़की का शौहर बन गया है, जिसकी उसने कभी इज्जत लूटी थी।
पाकिस्तान में दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार के बाद शादी
दिव्यांग है लड़की
रिपोर्टों के अनुसार लड़की दिव्यांग है, वो सुन नहीं सकती है। इसकी का फायदा आरोपी ने उठाया और एक दिन उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की रोती- चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे सजा भी हुई।
गर्भवती हो गई लड़की
इधर कोर्ट में रेप का मामला चलता रहा और उधर पता चला कि लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई है। उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। बच्चे के जन्म के बाद जब जांत हुई तो आरोपी ही उसका पिता निकला। इसी क्रम में आरोपी को कोर्ट से उम्र कैद की सजा हुई।
और कर दिया खेल
आरोपी को जब उम्रकैद की सजा हुई तो उसने ऐसी चाल चली कि उसे जेल से मुक्ति मिल गई। दरअसल पीड़ित और आरोपी एक ही परिवार से हैं। लोकल परिषद ने दोनों परिवारों के बीच समझौता करवा दिया। समझौते में तय हुआ कि रेपिस्ट, पीड़िता के साथ शादी कर लेगा और बदले में पीड़ित परिवार केस को वापस ले लेगा। समझौते की जानकारी कोर्ट को दी गई और आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया।
