भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्ते को नई ऊंचाई देने कैनबरा पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा-रणनीतिक सहयोग पर होगी चर्चा

अपने X पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पहुंचने पर असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ डिफेंस पीटर खलील ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री एवं डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और अपने दोस्त रिचर्ड मार्ल्स के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक के लिए उत्सुक हूं।'

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचे। कैनबरा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। राजनाथ की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। कैनबरा एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंड मिनिस्टर ऑफ डिफेंस पीटर खलील, वाइस एडमिरल जस्टिन जोंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने X पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा, 'कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पहुंचने पर असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ डिफेंस पीटर खलील ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। थोड़ी देर में ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री एवं डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और अपने दोस्त रिचर्ड मार्ल्स के साथ होने वाली द्विपक्षीय बैठक के लिए उत्सुक हूं।'

rajnath

कैनबरा में राजनाथ सिंह का स्वागत। तस्वीर-ANI

सिडनी के रास्ते कैनबरा पहुंचे

सिंह बुधवार को अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए सिडनी के रास्ते कैनबरा पहुंचे। उन्होंने पोस्ट किया, 'ऑस्ट्रेलिया की अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन सिडनी से कैनबरा के लिए रवाना हो रहा हूं।' सिडनी पहुंचने पर, उनका स्वागत ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। इस यात्रा के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिनमें एक प्रमुख समझौता पनडुब्बी खोज और बचाव सहयोग पर समझौता ज्ञापन है। इस पर भारत के उप नौसेना प्रमुख और ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख, वाइस एडमिरल मार्क हैमंड हस्ताक्षर करेंगे।

End of Feed