राहुल ने USA में उठाया फोन टैपिंग का मुद्दा, हाथ में आई फोन लेकर बोले- हैलो मिस्टर मोदी....

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 1, 2023, 03:45 PM IST

राहुल गांधी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों की पैनल चर्चा में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया।

Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी यहां लगातार पीएम मोदी, केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर ले रहे हैं। राहुल ने एक कार्यक्रम में अपने फोन की जासूसी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अपना आई फोन दिखाते हुए कहा कि मुझे लगता है कि भारत में मेरे फोन की जासूसी हो रही है। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने पीएम मोदी का भी जिक्र किया।

सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप उद्यमियों के साथ राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अपने पहले दिन का आधा हिस्सा सिलिकॉन वैली स्थित स्टार्टअप उद्यमियों के साथ बिताया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और भारत से उनके साथ यात्रा कर रहे कुछ अन्य प्रमुख सहयोगियों के साथ प्लग एंड प्ले सभागार की आगे की लाइन में बैठे राहुल गांधी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों की पैनल चर्चा में शामिल हुए।

End of Feed