Queen Rania : इजरायल का पड़ोसी देश है जॉर्डन जिसके इजरायल के साथ बिलकुल भी अच्छे संबंध नहीं है। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की पत्नी क्वीन रनिया इजरायल और हमास की जंग पर बयानबाजी कर रही हैं। क्वीन रनिया ने कहा है कि जब 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला हुआ था तो हम सभी ने उसकी निंदा की थी और इजरायल के सुरक्षा के अधिकार का समर्थन किया था। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से जो हो रहा है उस पर दुनिया खामोश है
जॉर्डन की क्वीन हैं रनिया। -Instagram
गाजा में हो रही तबाही पर बयान दिया
हमें ये बताया जा रहा है कि गन प्वाइंट पर एक पूरे परिवार को मार देना गलत है लेकिन उसके बदले हजारों की जान ले लेना सही है। इस 'डबल स्टैंडर्ड' से अरब देश सकते में हैं। आधुनिक इतिहास में ये पहली बार है जब मानवीय संकट पर दुनिया खामोश है, अरब देशों में इसके लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी वजह से क्वीन रनिया ने गाजा में हो रही तबाही को लेकर बयान दिया है।
अरब देशों के लिए एकजुट होने का संदेश
क्वीन रनिया ने गाजा में बच्चों के बुरे हालात का जिक्र किया, ये भी कहा कि आधुनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। और इसके लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बता दिया। क्वीन रनिया ने इजरायल पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। क्वीन रनिया बड़े देशों पर नैतिक दबाव डाल रही हैं कि वो युद्ध को रुकवाएं। इजरायल को रोक पाना जॉर्डन के बस में नहीं इसलिए क्वीन रनिया ने अरब देशों की बात की है। यानी अरब देशों में ये सेंटिमेंट तैयार कर दिया कि युद्ध के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं। अरब देशों के रिश्ते अमेरिका और इजरायल दोनों के साथ बहुत अच्छे नहीं है। क्वीन रनिया के इस बयान में अरब देशों के लिए एकजुट होने का संदेश भी था।
हमास ने बंधकों को छोड़ने की भी शर्त रखी
इजरायल और हमास की जंग में क्वीन रनिया के इस बयान का एक मतलब ये भी हो सकता है कि हमास अब अरब देशों से मदद मांग रहा है कि वो इजरायल पर दबाव डालकर युद्ध रुकवाएं, क्योंकि इजरायल के सामने हमास बहुत दिनों तक टिक नहीं पाएगा, इसी वजह से हमास ने बंधकों को छोड़ने की भी शर्त रखी है, लेकिन इजरायल कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। तो ऐसे में अब क्वीन रनिया के तौर पर ग्लोबल फिमेल आइकॉन के जरिए ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं।
