ईरान के हमले में कतर के गैस फील्ड रास लफान को पहुंचा भारी नुकसान, निर्यात 17% कम, मरम्मत में लगेंगे 5 साल

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की स्टेट सिक्योरिटी ने एक आतंकी नेटवर्क को पकड़ने का दावा किया है, जिसे हिज्बुल्ला और ईरान का समर्थक बताया गया है। यह नेटवर्क नकली कंपनी के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

Middle East War News: कतर में दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड रास लफान पर ईरान के हमले के बाद दुनिया भर में गैस संकट की आशंका तेज हो गई है। रिपोर्टों के मुताबिक ईरान के हमले में कतर के इस गैस फील्ड को भारी नुकसान पहुंचा है। कतर ने कहा है कि मिसाइल हमलों से उसके रास लफान एलएनजी संयंत्र को भारी क्षति हुई है और गैस का निर्यात करीब 17% कम हो गया है। संयंत्र के पूरी क्षमता के साथ काम न कर पाने की वजह से हर साल उसे लगभग 20 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है और इसके मरम्मत में 5 साल तक लग सकते हैं।

gas crisis

कतर के गैस फील्ड रास लफान पर ईरान ने किया है हमला।

139 बैलिस्टिक मिसाइल, 238 ड्रोन मार गिराए

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की स्टेट सिक्योरिटी ने एक आतंकी नेटवर्क को पकड़ने का दावा किया है, जिसे हिज्बुल्ला और ईरान का समर्थक बताया गया है। यह नेटवर्क नकली कंपनी के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। बहरीन ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से उसकी एयर डिफेंस ने 139 बैलिस्टिक मिसाइल और 238 ड्रोन को मार गिराया है। वहीं, दुबई के लोगों को मोबाइल पर अलर्ट भेजे गए हैं, जिसमें ईरानी मिसाइल हमलों की चेतावनी दी गई। वहीं कुवैत ने भी ईरान के ड्रोन गिराने का दावा किया है।

End of Feed