Ukraine russia war : एटमी हमले का खाका तैयार कर चुकी है पुतिन की वॉर टीम, दुश्मनों को दे दिया है आखिरी अल्टीमेटम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 11:58 AM IST

Ukraine russia war : पुतिन ने रूस के दुश्मनों को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया कि अगर रूस की सीमा पर कोई हमला हुआ तो फिर परमाणु युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम पर प्रहार होगा तो हम परमाणु पलटवार से नहीं चूकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये घटना जापान पर अमेरिका के किए एटमी हमले के बाद सबसे विध्वंसक घटना होगी।

Ukraine russia war : अभी यूक्रेन रूसी मिसाइलों की आग से धधक रहा है। यूक्रेनी आर्मी रूसी सेना की अग्निवर्षा में खाक हो रही है लेकिन यूक्रेन कभी भी पुतिन के परमाणु क्रोध की आग में भस्म हो सकता है। न्यूक्लियर बारूद की गर्मी से यूक्रेन का तापमान बढ़ना तय है। परमाणु युद्ध के खतरे की बात करें तो हकीकत यही है कि ये खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे छिपाने वाली कोई बात नहीं है। फैक्ट ये भी है कि रूस पहले परमाणु हमला नहीं करेगा लेकिन अगर किसी वजह से एक हथियार इस्तेमाल नहीं होता है तो दो का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हमारी जमीन पर परमाणु हमले की आशंका बहुत सीमित है। हम तबाही वाले परमाणु हथियारों को अपनी रक्षा की रणनीति के तहत देखते हैं। इनका इस्तेमाल जवाबी कार्रवाई के तहत किया जाता है। इसका मतलब है कि जब हम पर संकट आएगा हम इनका इस्तेमाल करेंगे।

पुतिन के बयान से हिल गई दुनिया

रशिया ह्यूमन राइट कौंसिल के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान दिए गए रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से पूरी दुनिया हिल गई लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल रूस अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले नहीं करेगा लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि मुश्किल हालात में इन हथियारों का इस्तेमाल होगा ही नहीं।

End of Feed