एपस्टीन फाइल्स पर बड़ा एक्शन, किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन गिरफ्तार

एपस्टीन फाइल्स को लेकर जारी खुलासों के बीच ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स (King Charles III) के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू (Prince Andrew) को यूके पुलिस ने पब्लिक ऑफिस में कथित दुरुपयोग के संदेह में गिरफ्तार किया है। थेम्स वैली पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक बयान में नाम सार्वजनिक नहीं किया गया।

एपस्टीन फाइल्स को लेकर हर गुजरते दिन के साथ नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू को UK पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में हुई है। गौरतलब है कि आज (गुरुवार) प्रिंस एंड्रयू का जन्मदिन भी है।

prince andrew Arrest

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार।

थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने साठ साल के एक आदमी को गिरफ्तार किया है, हालांकि उन्होंने पूर्व शाही परिवार का नाम नहीं बताया। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि वे उन रिपोर्टों की "जांच" कर रहे हैं जिनमें कहा गया है कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने 2010 में कुख्यात फाइनेंसर और यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन को व्यापार संबंधी रिपोर्ट भेजी थीं।

End of Feed