आज सेना के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर हो सकते हैं नए खुलासे

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा- हमने ईरान के घने पहाड़ों से गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 चालक दल के सदस्य/अधिकारी को बचा लिया है। ईरानी सेना भारी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी और उनके करीब पहुंच रही थी।

Trump Press Conference: प्रेस की भारी मांग के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में दोपहर 1 बजे पूर्वी समय (1PM ET) पर होगी। व्हाइट हाउस प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने यह जानकारी दी। बता दें कि व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है और ट्रंप के फैसलों से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां से दी जाती है।

Donald trump

डोनोाल्ड ट्रंप की प्रेस ब्रीफिंग आज

अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर बयान

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू पर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा- हमने ईरान के घने पहाड़ों से गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ-15 चालक दल के सदस्य/अधिकारी को बचा लिया है। ईरानी सेना भारी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी और उनके करीब पहुंच रही थी। वे एक अत्यंत सम्मानित कर्नल हैं। इस तरह के हमले बहुत कम ही किए जाते हैं क्योंकि इसमें जान-माल का खतरा होता है। ऐसा होना नामुमकिन है! पहले हमले के बाद दूसरा हमला किया गया, जिसमें हमने पायलट को दिनदहाड़े बचाया, जो कि असामान्य था। हमने ईरान के ऊपर सात घंटे बिताए। सभी ने अद्भुत साहस और कौशल का प्रदर्शन किया! मैं सोमवार को दोपहर 1:00 बजे ओवल ऑफिस में सेना के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। हमारे महान सैन्य योद्धाओं को ईश्वर का आशीर्वाद मिले! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प

End of Feed