'उन्हें कुछ हो गया है, बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं' व्लादिमीर पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं तो इससे रूस का पतन होगा! ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर भी निराशा जताई।

Trump-Putin: रूस द्वारा लगातार तीसरी रात कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भड़क उठे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पूरी तरह उन्मादी हो गए हैं। ट्रंप ने रविवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ हो गया है। वह बिल्कुल उन्मादी हो गए हैं।

Trump putin

पुतिन पर भड़के ट्रंप

ट्रंप बोले- पुतिन बेवजह लोगों की जान ले रहे हैं

उन्होंने कहा कि पुतिन बहुत से लोगों की बेवजह जान ले रहे हैं। बिना किसी कारण के यूक्रेन के शहरों में मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के अन्य क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करने के बाद से सबसे बड़ा हवाई हमला है।

End of Feed