अमेरिकी धरती पर लाए गए मादुरो, हेलीकॉप्टर से मैनहट्टन ले जाया गया, एजेंट बनाते रहे वीडियो

व्हाइट हाउस के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मादुरो मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब दो डीईए एजेंट उनकी बांहें पकड़े हुए उन्हें कार्यालय के अंदर ले जा रहे थे। ऐसी उम्मीद है कि मुकदमा शुरू होने तक उन्हें ब्रुकलिन की एक संघीय जेल में हिरासत में रखा जाएगा।

Nicolas Maduro News: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका लाया गया है जहां उन पर मुकदमा चलेगा। अमेरिकी सेना ने रात के समय चलाए गए एक अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा। मादुरो को लेकर एक विमान शनिवार शाम करीब 4:30 बजे न्यूयॉर्क शहर के उत्तरी उपनगर में स्थित एक हवाई अड्डे पर उतरा। मादुरो को विमान से उतारा गया, वह सावधानी से सीढ़ियों से नीचे उतरे। उन्हें संघीय एजेंट ने घेरा हुआ था। कई एजेंट ने अपने फोन से उनके वीडियो भी बनाए।

Maduro captured

अमेरिकी की गिरफ्त में मादुरो

मादुरो को DEA कार्यालय ले जाया गया

इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से मैनहट्टन ले जाया गया, जहां कानून प्रवर्तन वाहनों का एक काफिला उनका इंतजार कर रहा था ताकि उन्हें पास के अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) कार्यालय ले जाया जा सके। इसमें एक बख्तरबंद गाड़ी भी शामिल थी। व्हाइट हाउस के एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मादुरो मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब दो डीईए एजेंट उनकी बांहें पकड़े हुए उन्हें कार्यालय के अंदर ले जा रहे थे। ऐसी उम्मीद है कि मुकदमा शुरू होने तक उन्हें ब्रुकलिन की एक संघीय जेल में हिरासत में रखा जाएगा।

End of Feed