'पाकिस्तानी सेना ने किया था हमारा कत्लेआम', 'नरसंहार दिवस पर'बांग्लादेश के PM ने 'ऑपरेशन सर्चलाइट' को किया याद

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा कि इस अभियान के नाम पर पाकिस्तान ने बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या बेहद क्रूरता के साथ की। 1971 में पाकिस्तानी सेना की क्रूरता, हत्या एवं अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश में हर साल 25 मार्च को नरसंहार दिवस मनाया जाता है।

Bangladesh Genocide Day: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने पाकिस्तानी सेना के क्रूर अभियान 'ऑपरेशन सर्चलाइट' को याद करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने 25 मार्च 1971 को सबसे अपमानजनक एवं बर्बर दिनों में से एक बताया है। रहमान ने कहा कि इस अभियान के नाम पर पाकिस्तान ने बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या बेहद क्रूरता के साथ की। 1971 में पाकिस्तानी सेना की क्रूरता, हत्या एवं अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश में हर साल 25 मार्च को नरसंहार दिवस मनाया जाता है।

tariq rehman

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान।

25 मार्च, 1971 नरसंहार दिवस के रूप में मनाया जाता है

अपने X अकाउंट पर रहमान ने कहा, 'बांग्लादेश में 25 मार्च, 1971 नरसंहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस नरसंहार दिवस के मौके पर मैं सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बांग्लादेश के इतिहास में 25 मार्च, 1971 सबसे अपमानजनक एवं क्रूर दिनों में से एक है। इस काली रात पाकिस्तानी सेना ने 'ऑपरेशन सर्चलाइट' के नाम पर निहत्थे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ इतिहास के जघन्यतम नरसंहारों में से एक को अंजाम दिया।'

End of Feed