जापान में 6.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मची दहशत; तेज झटकों के बाद सुनामी का भी अलर्ट जारी

Japan Tsunami Alert: उत्तरी जापान के तट पर रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया और सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने उत्तरी तटीय क्षेत्र में समुद्र में एक मीटर तक सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है।

Earthquake

जापान में आया भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुनामी का चेतावनी जारी

भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी हुई, जो शुरुआती भूकंप के एक घंटे बाद तक जारी रही। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे को देखते हुए लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही अंदेशा जताया कि क्षेत्र में और भी झटके महसूस हो सकते हैं।

End of Feed