पुर्तगाल में 3 साल में हुए 3 चुनाव... 'डेमोक्रेटिक अलायंस' ने मारी बाजी; सालभर में दूसरी बार 'अल्पमत सरकार' बनने की संभावना

पुर्तगाल में रविवार को हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ मध्य-दक्षिणपंथी ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ ने जीत हासिल कर ली, लेकिन वह संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहा। पुर्तगाल में तीन साल में हुए तीसरे आम चुनाव ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया कि यह चुनाव यूरोपीय संघ के एक करोड़ छह लाख की आबादी वाले इस देश में दशकों से जारी राजनीतिक अस्थिरता के सबसे बुरे दौर को समाप्त कर देगा।

Portugal General Election: पुर्तगाल में रविवार को हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ मध्य-दक्षिणपंथी ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ ने जीत हासिल कर ली, लेकिन वह संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहा। इसी के साथ पार्टी के एक साल में दूसरी बार अल्पमत सरकार के रूप में सत्ता संभालने की संभावना है।

Luis Montenegro

सेंटर-राइट सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता लुइस मोंटेनेग्रो

तीन साल में तीन चुनाव

पुर्तगाल में तीन साल में हुए तीसरे आम चुनाव ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया कि यह चुनाव यूरोपीय संघ (European Union) के एक करोड़ छह लाख की आबादी वाले इस देश में दशकों से जारी राजनीतिक अस्थिरता के सबसे बुरे दौर को समाप्त कर देगा।

End of Feed