पाकिस्तान के खिलाफ PoJK में विरोध प्रदर्शन तेज; JAAC नेता ने भारत से मांगा समर्थन, कहा- चरम पर पहुंचा अत्याचार

PoJK Protest: जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के वरिष्ठ नेता सरदार अमन खान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से 5 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने की अपील की।

PoJK Protest: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज हो रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के वरिष्ठ नेता सरदार अमन खान ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से 5 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने की अपील की।

PoJK Protest

पाकिस्तान के खिलाफ PoJK में विरोध प्रदर्शन तेज (फाइल फोटो)

सरदार अमन खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, सरदार अमन खान ने कहा कि PoJK में पिछले करीब एक महीने से लोगों पर भारी अत्याचार हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने बुनियादी अधिकारों की मांग करने वाले लोगों के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से अत्याचार, अन्याय और सैन्य कार्रवाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

End of Feed