PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि वाशिंगटन में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भारत-यूएसए मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी और गबार्ड ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गर्मजोशी से अभिवादन किया। पीएम मोदी ने गबार्ड के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद मुलाकात की।

Tulsi Gabbard

पीएम मोदी और अमेरिकी खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड (फोटो साभार: @narendramodi)

PM मोदी ने साझा कीं तस्वीरें

पीएम मोदी ने गबार्ड के साथ मुलाकात की तस्वीरें 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा, ''वाशिंगटन में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। भारत-यूएसए मैत्री के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं।"

End of Feed