दुनिया

अमेरिका में थम नहीं रहे विमान हादसे, अब नौसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त; दोनों पायलटों को बचाया गया

US Plane Crash: अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक विमान हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सैन डिएगो का बताया जा रहा है, जहां पर अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, उन्हें मछली पकड़ने वाली एक नाव की मदद से बचा लिया गया है।

Image

सैन डिएगो जेट क्रैश

Photo : AP

US Plane Crash: अमेरिका में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक विमान हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सैन डिएगो का बताया जा रहा है, जहां पर अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं, उन्हें मछली पकड़ने वाली एक नाव की मदद से बचा लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

तटरक्षक प्रवक्ता पेटी ऑफिसर क्रिस्टोफर सैप्पी ने बताया कि ई/ए-18जी ग्रोलर के दोनों पायलटों को प्रीमियर स्पोर्टफिशिंग पोत ने बचा लिया और फिर उन्हें पास के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा पोत में भेजा। मछली पकड़ने वाली कंपनी द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में दो लोग पैराशूट के साथ पानी में उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलटों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किन कारणों की वजह से हुआ? दो सीटर वाला ग्रोलर जेट ऐसे समय पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जब अमेरिका में एक के बाद एक चार बड़े विमान हादसे हो चुके हैं जिनमें से कुछ तो बेहद घातक साबित हुए हैं। 29 जनवरी को वाशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस से भीषण भिड़ंत की वजह से 67 लोगों की मौत हो गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article