सेशेल्स में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत,राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर की अगवानी; बॉटनिकल गार्डन में लगाया पौधा

PM Modi's Seychelles visit: धानमंत्री नरेंद्र अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनकी अगवानी की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

PM Modi's Seychelles visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे। सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें कि यहां पीएम मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ वार्ता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की जाएगी।

PM Modi in Seychelles

सेशेल्स में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

पीएम मोदी ने किया एक्स पर पोस्ट

सेशेल्स पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही भव्य स्वागत के लिए राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार। सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के लोगों के हित में सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद है।'

End of Feed