पीएम मोदी क्रोएशिया के लिए हुए रवाना, किसी भारतीय प्रधानमंत्री का होगा पहला दौरा; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर

PM Modi's visit to Croatia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। ताजा जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी आज क्रोएशिया में प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां वे राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे।

PM Modi's visit to Croatia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की अपनी यात्रा पूरी कर ली है। पीएम मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया और क्रोएशिया के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज क्रोएशिया में प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यहां वे राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मिलेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कनाडा के लोगों और सरकार के प्रति जी7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए कैसे प्रतिबद्ध है।

PM Modi

PM मोदी क्रोएशिया के लिए रवाना

कनाडा के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि कनाडा यात्रा का समापन। सफल जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए कनाडाई लोगों और सरकार को धन्यवाद, जिसमें विविध वैश्विक मुद्दों पर उपयोगी चर्चा हुई। हम वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी एक्स पर एक पोस्ट में यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा की बहुत ही उत्पादक यात्रा पूरी की! जी7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के वैश्विक संदर्भ में प्रमुख मुद्दों पर उपयोगी बातचीत की। कई नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। अगला पड़ाव- क्रोएशिया...

End of Feed