इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने कहा, 'आप सभी को मेरा नमस्ते...भव्य स्वागत के लिए आपका आभार, आप सभी मेरे दोस्त हैं, ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इजरायल की संसद में संबोधन मेरा सौभाग्य है। मैं 140 करोड़ भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं।'
'हम दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में जल्द ही होंगे शामिल..', नेसेट में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आतंकवाद का उद्देश्य समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और विश्वास को नष्ट करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है।'
पीएम मोदी 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से सम्मानित
इजरायल की संसद में पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से सम्मानित किया गया। यह Knesset का सर्वोच्च सम्मान है। भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नेतृत्व के जरिए किए गए असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें यह पदक प्रदान किया जा रहा है।
'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकॉनमी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले कुछ सालों से, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है। जल्द ही, हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे। पिछले कुछ सालों में, भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।'
'भारत का इस जमीन से रिश्ता खून और कुर्बानी से भी जुड़ा है'
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत का इस जमीन से रिश्ता खून और कुर्बानी से भी जुड़ा है। पहले विश्व युद्ध के दौरान, 4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने इस इलाके में अपनी जान दी।'
'गाजा पीस प्लान को भारत ने अपना समर्थन दिया'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से समर्थित गाजा पीस प्लान को भारत ने अपना समर्थन दिया है। हमारा मानना है कि इसमें फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान सहित, इस क्षेत्र के सभी लोगों के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति का वादा निहित है। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस क्षेत्र में संवाद, शांति और स्थिरता के लिए आपके और विश्व के साथ खड़ा है।'
'भारत में बिना किसी डर के रहते आए हैं यहूदी'
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'यहूदी समुदाय भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के डर के बिना रहे हैं। उन्होंने अपने धर्मों को संरक्षित रखा है और समाज में पूर्ण रूप से भाग लिया है।'
'आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की जरूरत'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आतंकवाद का उद्देश्य समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और विश्वास को नष्ट करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है। भारत स्थायी शांति और क्षेत्रीय स्थिरता में योगदान देने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है।'
आतंकी हमले को याद कर बोले पीएम मोदी- 'न 26/11 भूले और न ही 7/10 भूलेंगे...'
पीएम मोदी ने कहा, 'भारत में 26/11 आतंकी हमला हुआ, जिसमें इजरायल के नागरीक की भी मौत हुई, न हम 26/11 आतंकी हमला भूले हैं और न ही 7/10 हमला भूलेंगे, भारत शांति के हर कदम का समर्थन करता है।'
'आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई की जरूरत'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आतंकवाद का उद्देश्य समाज को अस्थिर करना, विकास को रोकना और विश्वास को नष्ट करना है। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए निरंतर वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है क्योंकि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है।'
प्रधानमंत्री मोदी बोले- इजरायल के साथ खड़ा है भारत
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरा जन्म उसी दिन हुआ था जिस दिन भारत ने इजरायल को ऑफिशियली मान्यता दी थी, 17 सितंबर, 1950, मैं भारत के लोगों की तरफ से हर उस जान और हर उस परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं रखता हूं जिनकी दुनिया 7 अक्टूबर को हमास के बेरहम आतंकवादी हमले में तबाह हो गई। हम आपका दर्द समझते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं। भारत इस समय और आगे भी पूरे भरोसे के साथ इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है।'
'निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं'
पीएम मोदी ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए हमास को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेकसूर नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं है। किसी भी कीमत पर निर्दोषों की हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता। शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत शांति लाने की इस प्रक्रिया में हमेशा साथ है। गाजा शांति प्रयास में भारत आपके साथ है।
पीएम मोदी ने कहा- 140 करोड़ भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं
इजरायली संसदों को पीएम मोदी ने कहा, 'आप सभी को मेरा नमस्ते. भव्य स्वागत के लिए आपका आभार, आप सभी मेरे दोस्त हैं।ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।इजरायल की संसद में संबोधन मेरा सौभाग्य है, मैं 140 करोड़ भारतीयों का संदेश लेकर आया हूं।'
"इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात''
इजरायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। मैं भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर और एक पुरानी सभ्यता के प्रतिनिधि के तौर पर दूसरी सभ्यता को संबोधित करते हुए ऐसा कर रहा हूं। मैं अपने साथ 1.4 बिलियन भारतीयों का अभिवादन और दोस्ती, सम्मान और साझेदारी का संदेश लाया हूं'
नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया भाई
'मैं तो कहूंगा कि आप एक दोस्त से बढ़कर, एक भाई हो। अब, जब आप पिछली बार यहां आए थे, हम दोनों मेडिटेरेनियन कोस्ट पर थे, और मैंने कहा, क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चले जाएं?... हम पानी पर नहीं चले, लेकिन तब से हमने चमत्कार किए हैं। क्योंकि हमने जो किया है, वह यह है कि हमने अपना व्यापार दोगुना कर लिया है, अपना सहयोग तिगुना कर लिया है, अपनी समझ को चौगुना कर लिया है।'
पहले संसद को इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संबोधित किया
पीएम मोदी के संबोधन से पहले संसद को इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि '...मुझे आपको बताना है, नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, मैं आज यहां आपके आने से बहुत, बहुत ज़्यादा प्रभावित हुआ हूं। इज़राइल के एक महान दोस्त, भारत-इज़राइल गठबंधन के एक महान समर्थक, दुनिया के मंच पर एक महान नेता, आपके यहां आने से मैं इतना प्रभावित कभी नहीं हुआ। मेरे प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके खास डेलीगेशन का येरुशलम में स्वागत है।'
नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने PM Modi का स्वागत किया
पीएम मोदी बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। पीएम मोदी ने बुधवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।
पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान
पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।
