हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान... PM मोदी का न्यूजीलैंड में भव्य स्वागत, क्रिस्टोफर लक्सन ने की अगवानी

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण दौरा पूरा करने के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। हवाई अड्डे पर खुद न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया।

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक दौरे के आखिरी चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर पहुंचे। यह यात्रा भारत के लिए बेहद ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले चार दशकों (40 साल) में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड (India New Zealand Relations) दौरा है। ऑकलैंड के हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां खुद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस शानदार स्वागत के लिए अपने समकक्ष लक्सन का आभार जताया।

PM Modi New Zealand Visit.

इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी (X/@narendramodi)

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि मार्च 2025 में जब पीएम लक्सन भारत आए थे, तब से दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा आई है। उनकी यह यात्रा उस गति को और सार्थक रूप से आगे बढ़ाने का काम करेगी। पीएम मोदी का यह दौरा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संकल्प को और मजबूत करने का हिस्सा है।

End of Feed