'12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले'; पेरिस में PM मोदी ने सुनाई विकास गाथा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित करते हुए भारत की विकास यात्रा, लोकतंत्र की ताकत और भारत-फ्रांस संबंधों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि फ्रांस केवल कला, संस्कृति और नवाचार का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यहां रह रहे भारतीय समुदाय ने दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई देने में अहम भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित।

पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत पेरिस की खूबसूरती का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा, 'पेरिस रंगों का शहर है। यह आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा देता है। लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों से आए लोग इसे और भी खूबसूरत बना देते हैं। आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी कर रहा हूं तो ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में शामिल हूं।'

End of Feed