अमेरिका के ऐतिहासिक दौरे के बाद मिस्र के लिए रवाना हुए PM मोदी, काहिरा में होगा भव्य स्वागत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 24, 2023, 08:10 AM IST

PM Modi Egypt Visit: मिस्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम प्रथम विश्व युद्ध में मिस्र और फलस्तीन में जान गंवाने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। गत गणतंत्र दिवस के मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी बतौर मुख्य अतिथि भारत आए थे। सीसी ने पीएम को मिस्र आने का न्योता दिया था।

PM Modi Egypt Visit: अमेरिका की अपनी चार दिनों की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के लिए रवाना हो गए हैं। मिस्र में उनका दौरा दो दिनों का है। राजधानी काहिरा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। वाशिंगटन एयरपोर्ट पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से उन्हें राजकीय विदाई दी गई। कुछ लोगों ने उन्हें उपहार स्वरूप भेंट दिए। मिस्र के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। बता दें कि पीएम मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका आए थे।

End of Feed